सैफई: सैफ ई क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
Saifai, Etawah | Sep 18, 2026 सैफई थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने जयपाल उर्फ छोटे पुत्र शिवपाल सिंह यादव निवासी भदेई, सैफई को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास और 1.02 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में 23 मई 2024 को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस व अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद शुक्रवार को फैसला आया।