शहडोल जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार रात्रि सिविल अस्पताल ब्यौहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उपचार, दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। यह जानकारी जन संपर्क विभाग ने शुक्रवार सुबह 7 बजे जा