बाबई: माखननगर में खरीदी केंद्र पर बाहर खुले आसमान के नीचे रखा हजारों क्विंटल गेहूं अचानक हुई बारिश में भीगा
बुधवार को अचानक हुई बारिश से माखननगर मे केंद्र के बाहर खुले आसमान के नीचे रखा हजारो क्विंटल गेहूं बारिश मे भीग गया। दरअसल प्रशासन द्वारा केंद्र के बाहर खुले आसमान मे खरीदी की जा रही है।समय पर परिवहन नही होने और केंद्र पर बाहर खरीदी होने से अचानक हुई बारिश से हजारो क्विंटल गेहूं भीगने से भारी नुकसान पहुंचा है।यदि वेयरहाउस में खरीदी होती तो यह नुकसान नही होता।