बाबई: सनाटोला में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक बुधवार को फरियादी रामबगस पिता बुद्धूलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी आपसी विवाद के चलते आरोपी रामविलास ने फरियादी से फरियादी के घर के सामने ग्राम सनाटोला में गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।