बाबई: माखननगर मे गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नव वर्ष के अवसर पर निकाली शोभायात्रा बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने अखाड़े का किया प्रदर्शन
मंगलवार को माखननगर मे गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अखाड़े का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए इंदौरी चौराहा पीपल वाले बालाजी पहुंची यहां शोभायात्रा का समापन किया गया।