बाबई: शिवपुर में आरोपी द्वारा अवैध रूप से धारदार छुरा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला किया दर्ज
पुलिस के मुताबिक सोमवार को शिवपुर में शिव मंदिर के सामने आरोपी हेमंत पिता कमल सिंह अवैध रूप से धारदार छुरा लेकर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के कब्जे से छुरा ज़ब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।