मोहनलालगंज: निगोहा पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
लखनऊ में मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और डीसीपी दक्षिण अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में निगोहा थाना पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चों से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1098 सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।