अकबरपुर: थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाघपुर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका पाया गया, ASP ने माती में दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शिवली की बाघपुर चौकी में सूचना मिली कि चौकी के पास ही दो पक्ष लड़ रहे है।जब दोनों पक्षों के लड़ने का कारण संज्ञान में आया तो यह कि सुधा की कार को मृतक रंजीत द्वारा, जो ट्रक चालक है, उसके द्वारा टक्कर मार देने को लेकर विवाद था।दोनों पक्ष चौकी आए और दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया।