खगड़िया: रामनगर मठ लाभगांव में अज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी की घटना की दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मठ लाभगांव में सोमवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने रामनगर मठ स्थित पुष्पा कॉम्प्लेक्स में सानवी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में दुकान का ताला तोड़कर लगभग छह लाख के समानों आदि की चोरी कर ली। दुकानदार मंगलवार को जब दुकान पहुंचे तब उसे घटना की जानकारी मिली।