खगड़िया: सोनियार में ई रिक्शा पलटने से चौकीदार जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सोनिहार में ई रिक्शा पलटने से चौकीदार मोहम्मद शकील जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर घायल चौकीदार मोहम्मद साकिब ने बताया कि वे अपने घर से मोरकहीं थाना जा रहे थे, कि इसी दौरान सोनिहार में ई रिक्शा पलट गया जिसमें वे जख्मी हो गए।