खगड़िया: माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में एसटीईटी सर्टिफिकेट के लिए उमड़ी भीड़
माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में एसटीईटी सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के संशोधित रिजल्ट कार्ड और 2023 की एसटीईटी पास स्टूडेंट्स के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया जा रहा है। वितरण काउंटर कम रहने से अभ्यर्थियों में अफरातफरी की स्थिति देखी जा रही है। वही महिलाओं के लिए भी अलग से काउंटर नहीं बनाए गए थे।