खगड़िया: शहर के हरदाश्चक में आवारा कुत्ता काटने से एक अधेड़ जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के हरदाश्चक में आवारा कुत्ता काटने से मनोहर कुमार जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि परमानंदपुर से अपने घर हरदाश्चक वह आ रहे थे, कि पीछे से एक आवारा कुत्ता ने उन्हें काट लिया जिससे जख्मी हो गए।