खगड़िया: राको डीह में पंचायत भवन में बैठने को लेकर विवाद में युवक को मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में कराया उपचार
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोको डीह में पंचायत भवन में बैठने को लेकर विवाद हुआ जिसमें गांव का ही चार आदमी मिलकर मनोहर सहनी को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार कराया गया। वहीं पर घायल मनोहर सहनी ने बताया कि पंचायत भवन में बैठने को लेकर गांव के चार लोग मारपीट करने लगा जिसमें वे जख्मी हो गए।