खगड़िया: एकनियां ढाला के निकट ट्रक के चपेट में आये अज्ञात बाइक सवार की हुई मौत
एनएच 31 के एकनियां ढाला के निकट एक ट्रक के चपेट में आने से एक अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि महेशखूंट की ओर जा रहे बाइक सवार को एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। शव की पहचान का प्रयास की जा रहा है।