मथुरा: जिलाधिकारी ने छाता क्षेत्र में आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों की फसलों का निरीक्षण किया, कर्मचारियों को दिए निर्देश
जनपद मथुरा में हाल ही में आई तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि से किसानो की फसल को भारी नुकसान हुआ है इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और सीएम के आदेश पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार दोपहर प्रभावित स्थलीय क्षेत्र का निरीक्षण कर सर्व एवं आकलन के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए कहा कि किसी भी किसान भाई को परेशानी नहीं होने दी जाएगी सभी को मुआवजा मिलेगा