सांगानेर: जयपुर सीकर हाईवे पर परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 10 बसों को किया सीज
जयपुर सीकर हाईवे पर सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। हाईवे पर डीटीओ अनूप सिंह सहरिया के नेतृत्व मे टीम ने बस बॉडी कोड का उल्लंघन करने वाली स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान,बस बॉडी कोड और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली 10 से अधिक स्लीपर बसों को मौके पर ही सीज किया गया