बरेली: गुसाई गोटिया में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट, घायल 2 महिलाओं को भेजा गया जिला अस्पताल
बारादरी थाना क्षेत्र के गुसाई गोटिया में दबंगों के द्वारा घर में घुसकर 2 महिलाओं के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों महिलाओं को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है और कार्रवाई शुरू कर दी है।