बरेली: डोहरा गोटिया में होली का गाना ना बजाने को लेकर दबंगों ने एक युवक को पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गोटिया में होली का गाना ना बजाने पर दबंगों ने एक युवक को जमकर पीट दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है।