बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, पीड़ित ने फायरिंग करने का लगाया आरोप
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायल युवक ने दबंगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।