सिकंदरा: मां नेतुला मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
Sikandra, Jamui | Sep 28, 2026 भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार 11 बजे कुमार स्थित प्रसिद्ध मां नेतुला मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केसरी ने किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।