फतुहा: नरैना चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Fatwah, Patna | May 17, 2026 नरैना चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय उमेश पासवान है। आसपास के लोगों ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। उमेश पासवान नरैना स्थित बुद्ध शक्ति टाटा मोटर्स में कर्मी है।