चायल: चायल तहसील में भाकियू टिकैत गुट की बैठक, किसानों की समस्याओं पर चर्चा, तमाम किसान रहे मौजूद
चायल तहसील परिसर में बुधवार 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने की, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पदाधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया!