दमयंती नगर: घंटाघर क्षेत्र में डीपी में फिर लगी आग, टाउन हॉल के सामने शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
दमोह में रविवार शाम करीब 6 बजे पुरानी नगर पालिका टाउन हॉल के सामने विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धमाके जैसी आवाज से राहगीरों और व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। बाजार का दिन होने से इलाके में भीड़ थी, लेकिन सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया। घटना का वीडियो हुआ वायरल।