धमतरी: गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को मिली 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा, एक-एक लाख रुपए का लगाया गया अर्थदंड
धमतरी एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 9 जनवरी 2024 को बोराई थाना पुलिस द्वारा थाना के सामने नाका पर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिग्गी से 53 किलो गांजा बरामद हुआ। वही गांजा तस्करी में तोषण विश्वकर्मा उर्फ राजा और विजय विश्वकर्मा निवासी मध्य प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के।