छतरपुर: सिविल लाइन थाना के 13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में ₹7 हजार का इनामी आरोपी अलीपुरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन के वर्ष 2013 के 13 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण में फरार चल रहे ₹7 हजार के इनामी आरोपी को अलीपुरा थाना पुलिस ने अमरेंद्र यादव निवासी ग्राम बराछ, जिला पन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मामले में न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की गई।