तिर्वा: तिर्वा इलाके के विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने खूब अंक प्राप्त किए
Tirwa, Kannauj | Apr 23, 2026 तिर्वा : माध्यमिक शिक्षा परिषद की बाेर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्रों को खूब अंक मिले। इससे छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। कस्बे के गांधी नगर, ककरहिया स्थित महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज के इंटरमीडिएट में मनीष ने 442, अनिरुद्ध ने 440, अंशु ने 439, प्राची ने 439, काजल ने 437, कशिश 436, महक 435, शिफा 434, मोहिनी 433, अंशिका ने 429 अंक पाए।