बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में जिलास्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन सोमवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. प्रतियोगिता में अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, बहु दिव्यांग श्रेणी के सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए.