बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 36 फरियादियों की सुनी फरियाद
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय–3 के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार की दोपहर 02:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी.