बेगूसराय: जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा छठे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई.