बरही: बरही नगर में नियमों को ताक पर रखकर चल रही शराब की दुकान, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, लोगों में आक्रोश
Barhi, Katni | May 28, 2026 बरही के अमरपुर मार्ग विजयराघवगढ मार्ग पर सड़क किनारे नियम को ताक में रखकर शराब दुकान संचालित हो रही है जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रकाश दिवेदी ने बताया कि सड़क किनारे संचालित शराब दुकान को हटाने एक माह पूर्व एसडीएम विवेक गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन कार्यवाई नही की गई जिससे आक्रोश व्याप्त है।