जगदीशपुर: राजापुर गांव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण रोकने पर राजनीतिक गरमी, पूर्व प्रत्याशी किशोर कुणाल ने मंत्री पर लगाए आरोप
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अखरूआ पंचायत के राजापुर गांव में निर्माण हो रहे पंचायत सरकार भवन के रोक के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रहे किशोर कुणाल उर्फ राजू यादव ने जगदीशपुर विधायक सह मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं की इशारे पर कार्य को रोका गया है