मड़ियाहू: चकईपुर में अपना दल कमेरावादी की ग्रामीण चौपाल, संगठन को मजबूत करने पर जोर
अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के चकईपुर गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया। चौपाल का उद्देश्य पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए आगामी वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना रहा।