मड़ियाहू: बकिया गांव में सखी महिला लघु उद्योग का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के बकिया गांव में सखी महिला लघु उद्योग का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने किया। उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।