प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में वन्यजीव गणना अंतिम चरण में, शाम 5 बजे होगा समापन
प्रतापगढ़ जिले में वन विभाग द्वारा वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर शुरू की गई वन्यजीव गणना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे से प्रारंभ हुआ यह अभियान शनिवार शाम 5 बजे समाप्त होने की ओर है। 24 घंटे तक चली इस गणना में वन विभाग के कर्मचारी और पर्यावरणप्रेमी लगातार मचान पर बैठकर वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले