भिवानी: स्थानीय जाट धर्मशाला में मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने की। बैठक के दौरान दोनों पार्टियों नेताओं ने आपसी तालमेल से कार्य करने, संगठन मजबूती, 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने व आगामी विधानभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।