नबीनगर: फुटहरवा गांव के समीप कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
नवीनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर-बारुण मुख्य सड़क पर फुटहरवा गांव के समीप कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान फुटहरवा गांव निवासी लाल बाबू चौहान, पिता भी