बैतूल: भारत भारती गांव में ईंट भट्टा संचालक के साथ कामगार ने की मारपीट, घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Betul, Betul | May 14, 2024 घटना बैतूल ब्लॉक के भारत भारती गांव के पास स्थित ईट भट्ठे की है। जहां पर मंगलवार को ईट भट्टा संचालक विष्णु पोटे ने अपने कामगार को देखरेख के लिए ईट भट्ठे के पास ही रहने के लिए कहा।जिससे नाराज होकर कामगार कैलाश ने विष्णु पोटे को पत्थर मार कर घायल कर दिया।फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में भर्ती रखकर उपचार किया जा रहा है।।