बैतूल: ग्राम गोंडी गौला में 17 वर्षीय युवा ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Betul, Betul | May 14, 2024 मामला बैतूल ब्लॉक के ग्राम गोंडी गौला का है।जहां सोमवार को 17 वर्षीय दीपक नाम के युवा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। दीपक को दोस्तो ने गंभीर हालत में बाइक की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।घटना के समय दीपक घर में अकेला था। उसकी मां काम पर गई हुई थी और पिता भी कहीं बाहर गए हुए थे।फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है।