बैतूल: बैतूल रेलवे स्टेशन पर मिला एक युवक का शव, जिला अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
Betul, Betul | May 14, 2024 बैतूल जिला अस्पताल में मंगलवार को बैतूल रेलवे स्टेशन से एक युवक के शव को पीएम के लिए लाया गया था।गंज थाना पुलिस ने शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया है। मृतक का नाम रोशन बताया जा रहा है जो की खेड़ी ग्राम का निवासी है।फिलहाल रोशन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।गंज थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।