बैतूल: जामठी गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत एक घायल। उपचार के लिए जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | May 13, 2024 घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के फोर लाइन पर स्थित जामठी गांव के पास की है। जहां सोमवार दो बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। घायल का नाम दिलीप है जो रामपुर पाढर का रहने वाला है।