गोला: विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर चार लाख रुपये की ठगी, चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने की शिकायत
गोरखपुर गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी बिंद्रेश साहनी से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, मुसाफिर यादव ने उन्हें मामखोर निवासी विजय कुमार शुक्ला से मिलवाया और विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर उन्होंने चार लाख रुपये बैंक खाते में भेज दिए।