सबौर: आभूषण विक्रेता को रंगदारी के लिए कॉल करने वाले की तलाश कर रही पुलिस, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
आभूषण विक्रेता को कॉल कर रंगदारी मांगने वाले की पुलिस तलाश कर रही है घटना को लेकर दुकानदार के बेटे ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है उसने बताया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम दुर्गा यादव बताया और उसने कहा कि वह उदाकिशुनगंज का रहने वाला है सेठ जी के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है पुलिस उक्त मोबाइल नंबर का सत्यापन भी कर रही है।