सबौर: रविवार को तेज बारिश में थाना परिसर पर गिरी बिजली, इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब
सबौर में रविवार को तेज बारिश के दौरान थाना परिसर में ठनका गिरने से अफरा तफरी मच गई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कंप्यूटर कक्ष और नेटवर्क से संबंधित उपकरण खराब हो गए जिससे थाना का कार्य ठप हो गया उस समय थाना में पुलिस बल और पदाधिकारी मौजूद थे थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने पुष्टि की की ठनका गिरने से उपकरणों में खराबी आई है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई