हाथरस: हाथरस जंक्शन के रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात 9:30 बजे के लगभग दो बाइको की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई! टक्कर इतनी जबरदस्त हुई जिसकी आवाज सुनकर स्टेशन पर जा रहे यात्री एवं लोगो की मौके पर भीड़ लग गई और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई! इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए !जिनको जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है!