औरैया: सैनिक कॉलोनी के युवक पर जानलेवा हमला, 10 नामजद समेत 14 पर रिपोर्ट, खानपुर चौराहे के पास लोहे की रॉड से पीटा गया
शहर के खानपुर-देवकली मार्ग पर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार को सैनिक कॉलोनी निवासी एक युवक पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर लोहे की रॉड और सरियों से जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर