गोपालपुर: सावन की पहली झमाझम बारिश से नारायणपुर को मिली राहत
सावन के आगमन पर गुरुवार सुबह नारायणपुर प्रखंड में गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बलहा, मधुरापुर समेत कई गांवों और बाजारों में अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस