शामली: बाबरी में लालूखेड़ी नहर मार्ग पर पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में पिकअप को पकड़ा, 4 गौवंश बरामद
Shamli, Shamli | May 1, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे बाबरी थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के लालूखेडी नहर मार्ग पर पशु क्रूरता के आरोप में मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप को रूकने का इशारा किया, जिसका चालक हरिद्वार निवासी धुरमट फरार हो गया, जबकि सहचालक बनत निवासी नईम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिकअप में क्रूरता पूर्वक लादे गए 4 गौवंश बरामद हुए हैं।