सागर जीले में राई की धुन बजाने से मना करने पर 15 वर्षीय बैंडवाले विवेक वंशल की गोली मारकर हत्या किए जाने और कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा में आशीष वंशकार पर हुई चाकूबाजी के विरोध में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे वंशकार जनजागृति समाज कलेक्टर और एसपी आफिस पहुँचा और इन घटनाओं के विरोध में ज्ञापन सौंप दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।