बरियातु: नावाडीह गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी पहचान काजल कुमारी पति श्रवण भुइयां के रूप में हुई है। घटना को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है कि काजल की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।