नावकोठी: पहसारा पैक्स अध्यक्ष पद पर सुनीत सिंह निर्वाचित, समर्थकों में उत्साह, पैक्स भवन पर बंटी मिठाई
पहसारा पैक्स अध्यक्ष के पद पर सुनीत सिंह के निर्वाचित होने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को समर्थकों ने विभिन्न चौक चौराहे मंदिर और पूजा स्थल सहित पैक्स भवन पर एकत्रित होकर किसानों के बीच लड्डू वितरण किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।